फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साले की मौत की खबर सुन आ रहे जीजा की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। हार्टअटैक से साले की मौत की खबर सुनकर बाइक से ससुराल से आ रहे बहनोई की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

गोला कस्बे के भूतनाथ फाटक निवासी इंद्रपाल के 28 वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ बृहस्पतिवार की रात करीब 12:00 बजे मितौली थाना क्षेत्र के लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर जा रहे थे। हमारा पेट्रोल पंप के पास सड़क हादसे में सिद्धार्थ की मौत हो गई।
बाइक पर पीछे बैठा सिद्धार्थ का साला हरीश गंभीर घायल हो गया। सिद्धार्थ अपने चचेरे साले सोनू की हार्ट अटैक से हुई मौत की खबर पाकर अपनी ससुराल मितौली थाना क्षेत्र के गावं कानाखेड़ा आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें