फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नो-मैपिंग मतदाताओं की शुरू हुई सुनवाई

Thu, 22 Jan 2026 02:32 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। विधानसभा 142 लखीमपुर एवं 140 श्रीनगर में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की नोटिस पर सुनवाई बुधवार से शुरू हो गई। सदर तहसीलदार मुकेश कुमार ने बताया कि ऐसे मतदाता, जो विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान स्वयं को अथवा अपने माता-पिता, दादा दादी को 2003 की निर्वाचक नामावली से मैप नहीं करा पाए थे, उन मतदाताओं को संबंधित विधानसभा के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा सुनवाई के लिए नोटिस भेजी गईं हैं।
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद उक्त मतदाताओं को आयोग द्वारा निर्धारित अभिलेखों की स्वप्रमाणित प्रति के साथ नोटिस में निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना है। बताया कि विधानसभा लखीमपुर में नोटिस की सुनवाई के लिए 36 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं विधानसभा श्रीनगर में 24 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी सुनवाई के लिए नोटिस में दिए गए निर्धारित स्थल तहसील लखीमपुर, बीडीओ कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय,चकबंदी कार्यालय एवं नगर पंचायत के कार्यालय में नो मैपिंग वाले मतदाता के अभिलेखों का परीक्षण करते हुए सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन


प्रत्येक सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपने आवंटित बूथ के अनुसार दैनिक रूप से अधिकतम 150 नोटिसों की सुनवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें