फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा कांड की सुनवाई टली, अब तीन मार्च की तारीख मुकर्रर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को भी अदालती कार्यवाही आगे नहीं बढ़ सकी। जिला जज मुकेश मिश्र ने मामले की सुनवाई आगे बढ़ा दी है। जिला जज ने अब अभियुक्तों की उपस्थिति व्यक्तिगत रूप से सुनिश्चित करने के लिए तीन मार्च की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन

तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को जिला जज मुकेश मिश्रा की अदालत में सरकार बनाम आशीष मिश्र मोनू आदि शीर्षक से अपराध संख्या 219 में जमानत पर रिहा हुए आशीष मिश्र मोनू पहली बार बिना कस्टडी के अदालत में अपने वकील के साथ हाजिर हुए। उनकी ओर से अवधेश दुबे और अवधेश सिंह ने वकालतनामा अदालत में दाखिल किया।
जबकि, अन्य 13 आरोपियों में वीरेंद्र शुक्ला को छोड़कर बाकी आरोपी जिला जेल में होने के कारण उनकी व्यक्तिगत रूप से रुप से हाजिरी संभव न हो सकी, जिनकी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई हुई। वहीं, क्रॉस केस के मामले में सरकार बनाम गुरविंदर सिंह आदि शीर्षक से लंबित चार आरोपियों की पेशी भी आगे बढ़ गई। अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से तलब करते हुए तीन मार्च की तारीख लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें