बाइक सवार की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हुई मौत पर रोती परिवार की महिलाएं
- फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के कांति देवी इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कफारा चौकी के सुपुर्द कर दिया है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
शुक्रवार को धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के गांव लबेदपुर निवासी हरिमोहन वर्मा गांव से बाइक पर सवार होकर ढखेरवा चौराहा जा रहे थे। सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। बताते हैं कि हरिमोहन लबेदपुर गांव से बाइक से ढखेरवा में बैंक से रुपये निकालने जा रहा था, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी धर्म प्रकाश शुक्ल पहुंचे और शव की शिनाख्त कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। मौके से बरामद ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर कफारा पुलिस चौकी की सुपुर्दगी में कर दिया है। पुलिस का कहना है कि अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद