फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के कहर से आठ दिन में चार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। कस्बे में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बुखार की चपेट में आने से पिछले आठ दिन में चार लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को जिस युवक की मौत हुई है। उसका लखनऊ के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जांच के दौरान युवक को डेंगू होना बताया गया। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी मौत का कारण डेंगू नहीं मान रहे हैं। जबकि कस्बे में अभी भी करीब 15 से 20 लोग बुखार की चपेट में हैं।
विज्ञापन

कस्बे में बुखार कम नहीं हो रहा है। इससे अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को कस्बा निवासी हितेंद्र शर्मा की मौत हो गई। इनका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में हो रहा था। वहीं कस्बे के विपिन मिश्रा, दानिश, ख़िल्लू एवं गोल्डी की पत्नी सहित कई लोग बुखार की चपेट में हैं। जानकारी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के लोगों ने अभी तक सुध नहीं ली है। इससे कस्बे के लोग दहशत में हैं। प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी एबी सिंह ने बताया कि सिक्रंदाबाद में टीम भेजकर एंटीलार्वा का छिड़काव और फॉगिंग कराई है। डेंगू से मौत होने की जानकारी नहीं है। संवाद
....
संक्रामक रोगों की चपेट में आए बच्चे, एक की मौत
लखीमपुर खीरी। जिले में संक्रामक रोगों ने पांव पसार लिए हैं। रोजाना इसकी चपेट में आकर बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। पिछले 48 घंटे में बुखार आने पर धौरहरा निवासी इरफान ने 12 माह की पुत्री मरियम, नौरंगाबाद निवासी नईम ने तीन वर्षीय पुत्र अंजर, अमकोटवा निवासी हसमत अली ने डेढ़ वर्षीय पुत्र साजिद एवं डायरिया होने पर खीरी निवासी विजय तीन वर्षीय पुत्र श्याम, सरबती देवी कॉलोनी निवासी अरुण अवस्थी ने 10 माह के पुत्र विनायक को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को बुखार पीड़ित मरियम की मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें