फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल न मिलने से 108 एंबुलेंस की सुविधाएं हुई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता की स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए शुरू की गई निशुल्क एंबुलेंस सेवा 108 के चक्के डीजल न मिलने से बृहस्पतिवार को थम गए हैं। ऐसे में मरीजों को व प्रसव से पीड़ित प्रसूताओं को दो दिनों से अस्पताल पहुंचने के लिए जेबें ढीली करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी क्षेत्र में सीएचसी में तीन एंबुलेंस सीएचसी पसगवां में दो एंबुलेंस चल रही थीं। इन्हें डीजल नगर के एक पेट्रोल पंप द्वारा दिया जाता था। इसका भुगतान एंबुलेंस के ड्राइवर द्वारा कार्ड के माध्यम से कर दिया जाता था। 29 जुलाई को एंबुलेंस के ड्राइवरों द्वारा भुगतान के बाद ऊपर से खाते में पैसा न आने के कारण अगला भुगतान नहीं किया गया। जरूरी सेवा समझकर पेट्रोल पंप मालिक ने पैसा न मिलने के बाद भी एंबुलेंस को दो बार डीजल दिया। जिसका भुगतान न मिल पाने और बकाया हजारों में हो जाने के कारण बृहस्पतिवार से पेट्रोल पंप मालिक ने बगैर भुगतान के डीजल देने से हाथ खड़े कर दिए। इसके कारण एंबुलेंस चालकों ने अपने-अपने एंबुलेंस लाकर सीएचसी में खड़ी कर दी। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। पिछले दो दिनों से एंबुलेंस की सेवा बंद होने से इमरजेंसी मरीजों के साथ प्रसूताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
108 चालक ने बताया दो महीने से हम लोगों को वेतन भी नहीं उपलब्ध हुआ है। पूर्व में जो वेतन उपलब्ध हो रहा है। उसमें कटौती हो रही है। हम सभी चालक वेतन न मिलने से भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

एंबुलेंस का संचालन प्राइवेट कंपनी के पास है। फिलहाल जिला को-ऑर्डिनेटर से संपर्क कर समस्या समाधान निकलने का प्रयास करूंगा।
- मनोज अग्रवाल, सीएमओ
जनहित में यह एक बड़ी समस्या है। यह मामला मेरे संज्ञान में नहीं था। तत्काल प्रभाव से संबंधित प्राइवेट कंपनी के अधिकारियों से संपर्क कर जल्द से जल्द संचालन प्रारंभ हो सके इसका पूरा प्रयास करूंगी।
विज्ञापन

- स्वाति शुक्ला, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें