लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में शनिवार को भर्ती किए गए कोरोना वायरस के संदिग्ध युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद सोमवार को उसे छुट्टी दे दी गई।
शहर निवासी एक 25 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले थाईलैंड घूमने गया था। वहां से 26 फरवरी को वापसी के बाद गले में खराश आदि की दिक्कत होने पर युवक कोरोना वायरस की आशंका के चलते जिला अस्पताल पहुंचा। जहां से युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती कर सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। मेडिकल कॉलेज ने सोमवार को युवक की जांच रिपोर्ट भेजी जोकि निगेटिव आई है। इस पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली।
एहतियातन युवक को कोरोना वार्ड में भर्ती कर जांच के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए थे। युवक की जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर उसे छुट्टी दे दी गई।
-डॉ. आरके राम चंदानी, चेस्ट फिजीशियन