फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भरी ट्रॉली के नीचे दबकर दो साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। घर के बाहर खेल रही बच्ची की गन्ने से भरी ट्रॉली के पहिए के नीचे आने से मौत हो गई। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दुलही के मजरा गांव सोठियाना निवासी फुरकान की दो साल की बेटी ईदा सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रास्ते से गुजरा। ईदा ट्रॉली के पहिए की चपेट में आकर कुचल गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों के शोर-शराबा करने पर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़ कर भाग निकला। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग घर के बाहर निकले। बच्ची का शव देख उनमें कोहराम मच गया। मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर ढखेरवा चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार राजभर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ट्रैक्टर ट्रॉली कब्जे में लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें