फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन, आज से चक्का जाम की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जीवनदायनी स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले एंबुलेंस कर्मचारियों ने गुरुवार को धरना प्रदर्शन किया। 108, 102 और एएलएस एंबुलेंस के कर्मचारियों ने सेवा प्रदाता कंपनी पर मनमानी का आरोप लगाया। कर्मचारियों ने गुरुवार को सांकेतिक हड़ताल करके रात तक कोई हल न निकलने पर शुक्रवार से चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल परिसर में जिलाध्यक्ष पवन शुक्ला की अगुवाई मेें एंबुलेंस कर्मचारियों ने एकत्र होकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सेवा प्रदाता कंपनी पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से शोषण करने के आरोप लगाए। जिला मंत्री पंकज गुप्ता ने मांग की कि कर्मचारी संघ और सेवा प्रदाता कंपनी के मध्य अपर श्रमायुक्त के समक्ष हुए समझौते के अनुसार ओवरटाइम और वेतन का भुगतान किया जाए। पीएफ का पैसा पिछले छह माह से कंपनी जमा नहीं कर रही, जिसे जल्द जमा किया जाए। भर्ती के नाम पर कर्मचारियों से डीडी वसूली न की जाए। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर 15 दिन पहले ही कर्मचारियों ने सेवा प्रदाता कंपनी को नोटिस दी थी, लेकिन अभी उस पर विचार नहीं किया गया है लिहाजा एंबुलेंस कर्मचारियों ने सेवा प्रदाता कंपनी से एंबुलेंस संचालन का कार्य हटाकर एनएचएम को देने की मांग रखी है। प्रदर्शन में अंकित, असरफ, राजेंद्र, अजय, नीरज, सतीश, आशीष दीक्षित शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें