फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती को प्राइवेट अस्पताल ले जाने को लेकर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। सीएचसी में शनिवार की रात गर्भवती महिला को आशा के माध्यम से एक प्राइवेट क्लीनिक पर ले जाने को लेकर मरीज के तीमारदारों व प्राइवेट क्लीनिक संचालक के बीच जमकर हंगामा हुआ। मामला मारपीट तक पहुंच गया। किसी ने सूचना पुलिस व सीएचसी अधीक्षक को दी। पुलिस के पहुंचने पर प्राइवेट अस्पताल संचालक भाग गए। अधीक्षक ने रात ही महिला डॉक्टर को बुलाकर गर्भवती महिला का ऑपरेशन कराया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलीवरी कराने आने वाली गर्भवती महिलाओं को प्राइवेट क्लीनिक संचालक बहला फुसलाकर अपने क्लीनिक पर ले जाते हैं। उनसे मनमाना रुपये वसूल करते हैं। इससे पहले भी सीएचसी से ऐसा ही मामला सामने आया था जब निघासन रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के लोग मरीज को बहला फुसलाकर अपने क्लीनिक पर ले जा रहे थे। इसमें भी काफी हंगामा हुआ था। शनिवार की रात एक बार फिर से दुधवा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल के लोग आशा के माध्यम से इब्राहिमपुरी निवासी अशोक की गभर्वती पत्नी फूलमती को अपने क्लीनिक पर ले जाने का दबाव बनाने लगे। मरीज ने काफी मना किया कि वह प्राइवेट क्लीनिक पर नहीं जाएगी लेकिन इसके बाद भी जबरन मरीज का हाथ पकड़कर उसे ऑटो पर बैठाने का प्रयास किया गया। जिसपर मरीज के परिजन भड़क गए। प्राइवेट क्लीनिक के लोगों से उनका विवाद होने लगा। मामला मारपीट तक पहुंच गया। पुलिस के आते ही प्राइवेट क्लीनिक के लोग भाग निकले। अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला डॉक्टर को बुलाकर गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई। महिला ने पुत्री को जन्म दिया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. एचएन वरुण ने बताया कि मरीज के परिजन से उक्त प्राइवेट क्लीनिक के लोगों का विवाद हो रहा था। उन्होंने रात में ही सीएचसी में महिला डॉक्टर से डिलीवरी कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें