फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल संचालक को लौटाई फाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई करने से कतरा रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

निघासन। गुरु रामदास अस्पताल में सीएचसी अधीक्षक के छापे के दौरान बिना सर्जन प्रसूता का आपरेशन करते हुए मिलने के बाद भी स्वास्थ्य महकमा कार्रवाई करने से कतरा रहा है। सीएचसी अधीक्षक ने अस्पताल संचालक को फाइल लौटा दी है।
सीएचसी अधीक्षक लालजी पासी ने शनिवार शाम को लिपिक कुलदीप मिश्रा के साथ अस्पताल में छापा मारा था। इस दौरान अस्पताल के रजिस्ट्रेशन की फाइल देखी थी। फाइल में मौजूद एक भी डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं थे। उन्होंने अस्पताल के अन्य कमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक प्रसूता का आपरेशन के बाद टांके और साफ-सफाई करते पाया गया। अधीक्षक ने मामले की जांच में लैब के अलावा मौजूद स्टाफ बिना डिग्री के पाए जाने की बात कही थी। रविवार देर शाम अस्पताल की फाइल लौटा दी। इस मामले मे कार्रवाई न करना उनके निरीक्षण पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लालजी पासी ने बताया कि कार्य अधिक होने के कारण जांच रिपोर्ट तैयार करने में समय लगा है। रजिस्ट्रेशन की फाइल सही थी इसलिए वापस कर दी है। मामले की जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी। वहीं अस्पताल संचालक ने बताया कि अस्पताल के कागजों में कोई कमी नहीं थी। सारे कागज सही पाए जाने पर फाइल वापस दे दी है। छापे के नाम पर अस्पताल संचालकों को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें