फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मूड़ा जवाहर निवासी एक मासूम की झोलाछाप से इलाज कराने पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पंचनामा भरने के बाद मासूम के शव को परिवारजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

गांव मूड़ा जवाहर निवासी सुनील कुमार अवस्थी ने बताया कि उनके पुत्र ध्रुव (3 साल) की तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने उसे गांव के ही एक झोलाछाप को दिखाया। दवाई खाने के बाद बच्चे की हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग और पड़ोसी आरोपी के साथ बच्चे को लेकर सीएचसी गए। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाली के एसआई कुलदीप ने परिवार वालों से जानकारी लेकर आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया और शव का पंचनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई के लिए हैदराबाद पुलिस को सूचना दे दी। उधर, परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
पुलिस गिरफ्त में मौजूद आरोपी ने बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर पर काम करता है और घरेलू उपयोग के लिए कुछ दवाइयां रखता है। बच्चे को खांसी और बुखार की शिकायत बताकर वह दवाई लेने आए थे और बच्चे को ऐसी कोई दवाई नहीं दी गई जिससे उसे नुकसान पहुंचे।
विज्ञापन

झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। यदि कहीं कोई झोलाछाप क्लीनिक चलाता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जरूरी है कि सरकारी अस्पताल या किसी योग्य डॉक्टर से ही इलाज करवाया जाए।
विज्ञापन

-डॉ. रवींद्र कुमार वर्मा, एसीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें