फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

180 नर्सिंग होम और क्लीनिक होंगे सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में अवैध रूप से चल रहे अस्पताल, नर्सिंग होम और झोलाछाप पर सीएमओ ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जांच के दौरान जिले में 180 ऐसे क्लीनिक, अस्पताल मिले थे। जिनका न तो पंजीकरण था और न ही वहां पर योग्य चिकित्सक। इन अस्पतालों में गरीब मरीजों और गर्भवती महिलाओं का इलाज के नाम पर शोषण किया जाता था।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लेकर कस्बा एवं तहसील मुख्यालय पर क्लीनिक से लेकर नर्सिंग होम पान की दुकानों की तरह खुले हैं। न तो इनका पंजीकरण है और न ही वहां पर कोई योग्य चिकित्सक है। ऐसे में इन अस्पतालों में मरीजों के साथ इलाज के नाम पर शोषण होता है। अस्पताल संचालक मरीजों से इलाज के नाम पर मनमाना पैसा वसूलते हैं। इस तरह की मिल रहीं शिकायतों को संज्ञान में लेकर सीएमओ ने जब निरीक्षण कराया तो जिले में इनकी संख्या 180 निकली। इन अस्पतालों को सीज करने के लिए डीएम ने जहां एसडीएम को पत्र जारी किया है तो वहीं सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षकों को।
विज्ञापन

इन जगहों के इतने अस्पताल चिह्नित
बिजुआ- 10, निघासन- 15
पलिया-10, पसगवां- आठ
मितौली- 10, नकहा-17, बांकेगंज-27, खमरिया एवं ईसानगर-11, कुंभी-19, फ रधान- चार, फूलबेहड़- 10, रमियाबेहड़-11, मोहम्मदी-सात, अन्य -17
डीएम साहब के निर्देश पर जिले में 180 अवैध अस्पताल, नर्सिंग होम एवं क्लीनिक चिह्नित किए थे। इन सब के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें