फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकर महिला ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। थाना भीरा क्षेत्र में एक महिला ने घर अंदर ही फंदे से लटक कर जान दे दी। मृतका के दो पुत्र व एक पुत्री है। पति ट्रक ड्राइवर है, घटना की रात वह घर नहीं था। महिला के पुत्र की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना भीरा और पुलिस चौकी बिजुआ क्षेत्र के मुड़िया हेमसिंह गांव निवासी ब्रजकिशोर ट्रक ड्राइवर है। उनकी पत्नी रेखा देवी (45) एवं उनका परिवार गांव में रहता है। ब्रजकिशोर अक्सर ट्रक लेकर बाहर ही रहते हैं। दोनों के तीन बच्चे हैं, जिनमें बेटी कुसुमा देवी की शादी हो चुकी है। बड़ा बेटा संदीप कलकत्ता में सिलाई का काम करता है। छोटा बेटा संजय घर पर रहकर पढ़ाई करता है। संजय के मुताबिक सुबह जब उसकी आंख खुली तो घर के अंदर उसकी मां फंदे से लटकी थीं। मां को लटकता देखकर संजय रोता चिल्लाता बाहर आया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर एसओ भीरा प्रदीप सिंह मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। साथ आत्महत्या का कारण जानने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस वजह सामने नहीं आई। हालांकि महिला एवं उसके पति के बीच कुछ अनबन हो गई थी, जिस वजह से वह परेशान थी, लोग इसी से तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें