फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट दर्द से पीड़िता की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगई। झोलाछाप से पेट दर्द का इलाज कराने का खामियाजा एक महिला को जान गवाकर चुकाना पड़ा। घरवालों का आरोप है कि महिला का गलत तरीके से इलाज किया जिससे उसकी जान चली गई।
विज्ञापन

रामविलास निवासी खैरीगढ़ थाना सिगाही की 25 वर्षीय पत्नी प्रीती के बुखार के साथ पेट में दर्द उठा था। प्रीती का मायका थाना निघासन के गांव बल्लीपुर में है। पिता देवीदीन ने उसको इलाज के लिए अपने घर बुला लिया। सोमवार शाम करीब चार बजे पलिया थाना के कस्बा नौगवा में एक झोलाछाप से दवा ली थी। घरवालों के मुताबिक झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगाने के साथ दवा दी थी। घर आने पर जैसे ही उसने एक खुराक दवा खाई, पांच मिनट के बाद उसके मुंह झाग निकलने लगा। वह तड़पने लगी, आनन-फानन में पलिया सीएचसी ले गए और वहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला ने रास्ते मे ढकेरवा के पास दम तोड़ दिया। महिला के दो बच्चे हैं । महिला के शव को बल्लीपुर मायके से ससुराल खैरीगढ़ ले जाया गया है। जहां उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें