लखीमपुर खीरी। राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम (एनपीएचसीई) के तहत जिला अस्पताल में बने दस बेड के जिरियाट्रिक वार्ड का बुधवार को खीरी सांसद, सदर विधायक एवं पालिकाध्यक्ष ने उद्घाटन किया। दस बेड के इस वार्ड में साठ साल से अधिक उम्र के मरीजों केे भर्ती किया जा सकेगा और इनके लिए अलग से डॉक्टर और स्टॉफ की तैनाती की गई है।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ.रविंद्र शर्मा ने बताया कि एनपीएचसीई का उद्देश्य बुजुर्ग लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराना है, क्योंकि इस उम्र में बुजुर्ग हृदय रोग, डायबिटीज, हाइपर टेंशन, स्ट्रोक, जोड़ दर्द एवं मोतियाबिंद आदि से पीड़ित रहते हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने कहा कि वार्ड में बुजुर्गों को आधुनिक चिकित्सा मुहैया कराई जाएगी। इसके लिए जिरियाट्रिक विशेषज्ञ डॉ. शिखर वाजपेयी एवं अन्य स्टाफ की तैनाती हो गई है। सीडीओ अरविंद सिंह ने कहा कि बुजुर्गों के लिए यह वार्ड मील का पत्थर साबित होगा। सांसद अजय मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत ही जिरियाट्रिक वार्ड का निर्माण हुआ है। सीएमओ डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल, एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. आरपी दीक्षित मौजूद रहे।
एक नजर जिरियाट्रिक वार्ड पर.....
लागत- 30.43 लाख
एक वेंटीलेटर
दस बेड (आठ जनरल एवं दो आईसीयू)