फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को विदेश से आए 34 लोगों की तलाश

विज्ञापन
demo photo - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
कोरोना के नए रूप का खतरा भांपकर लोग लौट रहे स्वदेश
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर शासन-प्रशासन बेहद चौकन्ना है। इसी वजह से विदेश से आए लोगों पर भी निगाह रखी जा रही है। सीएमओ कार्यालय को मिली सूची के मुताबिक 34 लोग विभिन्न एयरपोर्ट से जिले में आए हैं, जिनकी खोजबीन स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
एक बार फिर से कोरोना का नया रूप पहली और दूसरी लहर की तरह कहीं तबाही न मचा दे, इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग करानी शुरू कर दी है। उधर, नए खतरे को देखते हुए विदेश में रह रहे लोग भी स्वदेश वापसी करने लगे हैं। विदेश से जिले में आने वालों की दो सूची विभिन्न एयरपोर्ट से सीएमओ कार्यालय को मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन

पहली सूची में 54 और दूसरी में 34 लोगों के नाम हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग के लोग बताते हैं कि सूची जरूर दो मिली हैं, लेकिन जिले में विदेश से आने वालों की अब तक कुल संख्या 34 ही है, क्योंकि कई ऐसे नाम हैं कि जो दोनों सूची मेें शामिल हैं। इन सब की एयरपोर्ट पर भी जांच हुई थी। इनकी एंटीजन जांच कराने के बाद आरटीपीसीआर जांच के लिए भी सैंपल भेजे गए हैं। फिलहाल सभी की एंटीजन जांच रिपोर्ट निगेटिव रही हैं। समितियों से इनकी निगरानी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में आए तहसीलवार विदेश में रहने वाले लोग
लखीमपुर में 12, पलिया में नौ, निघासन में चार, गोला में चार, फूलबेहड़ में दो, मोहम्मदी में एक, फरधान में एक, बांकेगंज में एक।
यहां से लौटे स्वदेश
कनाडा, मसकट, दुबई, ओमान, सऊदी अरब, मालद्वीव, कुवैत एवं यूएसए
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि एयरपोर्ट से दो सूची आई थीं। इनका मिलान करने पर कई नाम दोनों सूचियों में शामिल मिले। जिले में अब तक सिर्फ 34 लोग विदेश से आए हैं। एंटीजन जांच निगेटिव आने के बावजूद सभी के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजे गए हैं। फिलहाल हाई रिस्क देश से आया हुआ कोई नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें