फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पूर्व कैबिनेट मंत्री पटेल राम की पुण्यतिथि पर लगा स्वास्थ्य कैंप

Wed, 01 Oct 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पूर्व कैबिनेट मंत्री पटेल राम कुमार वर्मा की पुण्यतिथि के मौके पर पैतृक गांव ओदरहा में आयोजित स
विज्ञापन
भीखमपुर। पूर्व कैबिनेट मंत्री पटेल राम कुमार वर्मा की सातवीं पुण्यतिथि पर मंगलवार को हजारों लोगों ने उनके समाधि स्थल पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके पैतृक गांव ओदरहा में विशाल निशुल्क नेत्र और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पहुंचे मरीजों का पंजीकरण करके जांच के बाद निशुल्क दवाएं दी गईं।
विज्ञापन

मोहम्मदी-लखीमपुर मार्ग पर स्थित ओदरहा गांव में पूर्व कैबिनेट मंत्री पटेल स्व. रामकुमार वर्मा की समाधि स्थल पर उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी उर्फ लीला देवी वर्मा, पुत्र भाजपा विधायक शशांक वर्मा, बड़े पुत्र डॉ. इंद्रेश्वर वर्मा, भाई सुरजन लाल वर्मा, दयाराम वर्मा, गंगाराम वर्मा, भतीजे राजा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, राज्यमंत्री लोकेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, गोला विधायक अमन गिरि, सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिला मंत्री ब्रजेश सिंह समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान पटेल रामकुमार वर्मा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से विशाल निशुल्क नेत्र और मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया।
मेडिकल कैंप का उद्घाटन उनके पत्नी राजेश्वरी देवी वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान डाॅक्टरों की टीम ने सैकड़ों मरीजों की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाएं दीं। कैंप में 1869 आंख समेत अन्य मरीजों का पंजीकरण किया गया। आंखों के 28 मरीजों को चिन्हित करके ऑपरेशन के लिए डॉ. श्राफ सहदेवा मोहम्मदी हॉस्पिटल भेजा गया है। विशाल मेडिकल कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. इंद्रेश्वर वर्मा, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रेय जुनेजा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेंद्र, आंख के अभय स्वरूप, डॉ. एमएस अंसारी, ज्योति वर्मा, डॉ. गोपाल, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. केके भार्गव, डॉ. प्रशांत पांडे ने जांच के बाद सलाह और मरीजों को दवाएं दी। कार्यक्रम में सुंदरकांड के साथ भंडारे का आयोजन भी किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें