फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद जा रहे खैरहनी गांव के प्रधान की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
संतोष (फाइल फोटो)
विज्ञापन
बहराइच जिले के नानपारा बाईपास पर हुआ हादसा, कार डीसीएम से टकराई
विज्ञापन

निघासन। अपने तीन साथियों के साथ कार से डायबिटीज की दवा लेने फैजाबाद जा रहे खैरहनी गांव के ग्राम प्रधान की सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना बहराइच जिले के नानपारा बाईपास पर उस समय हुई जब ग्राम प्रधान की कार की सामने से आ रही डीसीएम से आमने-सामने टक्कर हो गई। ग्राम प्रधान के साथ कार में बैठे उनके तीनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। तीनों को नानपारा अस्पताल पहुंचाया गया।
ब्लॉक निघासन के खैरहनी ग्राम पंचायत के प्रधान संतोष गुप्ता (45) शुक्रवार रात कार से दवा लेने फैजाबाद के लिए रवाना हुए थे। उनकी कार में उनके तीन और साथी साधूपुरवा निवासी कुलदीप सिंह, दुबहा निवासी नंदकिशोर गुप्ता के अलावा एक अन्य व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी कार नानपारा के पास बाईपास पर थी। इसी दौरान उनकी कार और विपरीत दिशा से आई एक डीसीएम से टकरा गई। टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए। कार चला रहे संतोष गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उनके तीनों साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नानपारा सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने संतोष गुप्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुर्घटना की सूचना मिलते ही संतोष के परिवार में कोहराम मच गया। उनके घर में पत्नी मंजू गुप्ता के अलावा बेटी इशिका और बेटा कवि हैं। संतोष और उनके साथियों के घरवाले नानपारा रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें