फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया कृषक समाज का 73वां वार्षिक उत्सव

विज्ञापन
गोला के कृषक समाज इंटर कॉलेज के वार्षिक उत्सव में कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम, समसामयिक विषयों पर एकांकियों ने मोहा मन
विज्ञापन

शिक्षक और पुरातन छात्र सम्मानित, निदेशक ने की खेल कोच देने की घोषणा
गोला गोकर्णनाथ। कृषक समाज इंटर कॉलेज का 73वां वार्षिकोत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। विद्यार्थियों ने समसामयिक घटनाओं पर आधारित एकांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कॉलेज को खेल कोच और डीआईओएस ने कक्षा छह की इंग्लिश मीडियम क्लास शुरू कराने की घोषणा की।
कॉलेज के 73वें वार्षिकोत्सव की शुरुआत प्रबंधक एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक भगवती सिंह और विशिष्ट अतिथि डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर की। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, मां सरस्वती वंदना के साथ राजस्थानी लोक नृत्य, शिव तांडव, नशा उन्मूलन, ट्रिब्यूट कोरोना वॉरियर्स, समूह नृत्य, एनसीसी नृत्य सहित मनमोहक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने कॉलेज के पुरातन छात्र डीसीओ मेरठ डॉ. दुष्यंत कुमार वर्मा, सेवानिवृत्त पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, कृषि एई कौशल किशोर, पीडब्ल्यूडी एक्सीक्यूटिव इंजीनियर सतीश चंद्र वर्मा, डॉ. महेंद्र वर्मा और कॉलेज के शिक्षकों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कॉलेज को खेल कोच, कौशल विकास केंद्र, और शैक्षिक उन्नयन में दिलाने एवं डीआईओएस ने कॉलेज में कक्षा 6 की इंग्लिश मीडियम क्लास चालू कराने की घोषणा की। अतिथियों ने परिसर में लाल चंदन के पौधे का रोपण किया। प्रबंधक रवि प्रकाश वर्मा एवं प्रधानाचार्य डॉ. एलआर वर्मा ने कॉलेज की 1949 के स्थापना वर्ष से लेकर वर्तमान तक शैक्षणिक उपलब्धियां बताते हुए अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

इस मौके पर एसीएमओ डॉ. रविंद्र नाथ वर्मा, दीपक गर्ग, सूर्य प्रकाश सिंह, पंकज पुरवार, देवेंद्र वर्मा, राम नरेश वर्मा, अशोक कनौजिया, लक्ष्मी खरे, नारायण लाल वर्मा, डॉ. अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें