धौरहरा (खीरी)। कोतवाली धौरहरा में तैनात हेड कांस्टेबल रजनीश (51) निवासी पहाड़पुर, उन्नाव व मेस में तैनात रसोइया राजू (58) निवासी इंद्रानगर की मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार, हेड कांस्टेबल रजनीश पिछले दो माह से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था। किडनी फेल होने के कारण उनकी मौत हो गई। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं, शनिवार सुबह रसोइया राजू की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण हार्टअटैक बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष रविंद्र सोनकर ने बताया कि हेड कांस्टेबल का शव उनके गृह जनपद भेज दिया गया है, जबकि रसोइये का पोस्टमाॅर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। संवाद