जन आरोग्य मेला : जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला सुबह 10 बजे से।
सामाजिक समरसता : अर्कवंशी युवा एकता मंच की ओर से मितौली के झाला गांव में सामाजिक समरसता कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से।
जयंती : सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से जिला पंचायत सभागार में महर्षि कश्यप की जयंती कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से।
हवन-यज्ञ : मोहम्मदी श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर भीतर मोहम्मदी में आर्य समाज का हवन-यज्ञ दोपहर 2 बजे से।
फैंसी ड्रेस कंपटीशन : मैलानी के रामलीला मेले में फैंसी ड्रेस कंपटीशन का आयोजन शाम 7 बजे से।