भीरा में तेंदुए को टक्कर मारने वाली कार वन विभाग के कब्जे में। स्रोत डीटीआर
बांकेगंज। हादसे में मरे तेंदुए के शव का पोस्टमाॅर्टम मंगलवार को भीरा रेंज परिसर में तीन पशु चिकित्सकों के पैनल से कराया गया। इसमें बफरजोन के पशु चिकित्सक डॉ. दया शंकर, बांकेगंज पशु चिकित्सालय के डॉक्टर अंकुर वर्मा और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के रोहित रवी शामिल रहे।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि सोमवार रात भीरा-लखीमपुर हाईवे पर वाहन की टक्कर लगने से तेंदुए के सिर में गंभीर चोट बाद अत्यधिक रक्तास्राव होने से उसके शरीर के अंदरूनी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। टक्कर लगने से डेढ़ साल के नर तेंदुए की मौत हुई है। उसके सभी अंग सुरक्षित मिले हैं। पोस्टमाॅर्टम के बाद एनटीसीए की गाइड लाइन के मुताबिक शव को जला दिया गया।
....