प्रभावित परिवारों को मदद का भरोसा
लेखपाल श्याम नंदन मिश्रा ने बताया कि अब तक नौ घर पूरी तरह नदी में समा चुके हैं। राजस्व टीम हालात पर नजर रखे हुए है। सिंचाई विभाग कटान रोकने की कोशिश कर रहा है। वहीं प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है।
एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि शारदा नदी से प्रभावित प्रत्येक पीड़ित को दैवीय आपदा मद से एक लाख बीस हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति की तुरंत जानकारी प्रशासन को देने की अपील की है।