फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 1500 मीटर में हरमीत, शीतल, अरुण और शिफा सबसे तेज

Wed, 07 Oct 2026 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
ओयल। युवराज दत्त इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में बुधवार को 75वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आगाज हुआ। पहले दिन विभिन्न वर्गों में हुई 1500 मीटर दौड़ में हरमीत सिंह, शीतल, अरुण और शिफा ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में हरमीत सिंह प्रथम, पवन द्वितीय और सूरज यादव तृतीय रहे। सीनियर बालिका वर्ग में शीतल प्रथम, आशिकी देवी द्वितीय और पल्लवी देवी तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग में अरुण प्रथम, अंश कुमार द्वितीय और राजकुमार तृतीय रहे। जूनियर बालिका वर्ग में शिफा प्रथम, सुमन देवी द्वितीय और दीपा तृतीय रहीं।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम अंजनी कुमार सिंह ने किया। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना की शपथ दिलाई। इसके बाद मशाल दौड़, शांति कपोत उड़ाने, गुब्बारे और पटाखे छोड़ने के बाद विभिन्न वर्गों की 1500 मीटर दौड़ कराई गई।
विज्ञापन

इस दौरान डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा, संयोजक जगदीश प्रसाद वर्मा सहित आदर्श श्रीवास्तव, अश्विनी वर्मा, मुकुट बिहारी मिश्रा, शालिनी दुबे, डॉ. ज्योति तिवारी, सीमा टंडन, ईशविंदर सिंह, विनोद, विपिन मिश्रा और विमल मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें