फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सवा दो लाख का हार्डवेयर का सामान कैलाली में जब्त

Sun, 01 Feb 2026 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारतीय क्षेत्र से कैलाली जिले में तस्करी कर लाया जा रहा करीब सवा दो लाख का हार्डवेयर का सामान पुलिस ने बरामद किया है।
विज्ञापन

भजनी नगर पालिका पगियापसार क्षेत्र से पुलिस ने करीब सवा दो लाख रुपये मूल्य का सामान लावारिस हालत में बरामद किया। इसे बाद में आवश्यक कार्यवाही के लिए धनगढ़ी भंसार कार्यालय के सुपुर्द कर दिया गया। कैलाली जिला पुलिस के डीएसपी राजकुमार सिंह ने बताया कि जिला पुलिस और पृथ्वीपुर पुलिस की एक संयुक्त टोली क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान भजनी नगरपालिका वार्ड नंबर पांच के पगियापसार इलाके में बोरों में भरकर ले जाया जा रहा अवैध माल दिखाई दिया।
विज्ञापन

पुलिस को आता देख सामान लेकर आ रहे लोग मौके पर ही छोड़कर भाग गए। पुलिस टीम ने बरामद सामान थाने पहुंचाया। उन्हें खोला तो उनमें बड़ी मात्रा में वाशर, बोरिंग बेल्ट, ताले और अन्य हार्डवेयर का सामान मिला। बरामद किए गए इस माल की कीमत लगभग 2,18,000 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद सामान का सीजर तैयार कर उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत धनगढ़ी कस्टम को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें