तिकुनिया बिजतली उपकेंद्र पर धरना दे रहे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। संवाद
तिकुनिया। बिजली संबंधी परेशानियों को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल, तहसील निघासन इकाई ने धरना-प्रदर्शन किया। धरनारत लोगों ने बताया कि नियमानुसार बिजली उपकेंद्र से उपभोक्ता को अपना बिल जमा करने की नोटिस का समय 15 दिन देना चाहिए, जिससे उपभोक्ता इंतजाम करके बिजली बिल जमा कर सकें। ऐसा न करके बिल जमा न होना दिखाकर तत्काल कनेक्शन काट दिया जाता है। इस पर रोक लगाई जाए। आरोप लगाया कि बिजली संबंधी शिकायत सुविधा शुल्क लेकर ही ठीक की जाती है। यहां तैनात अवर अभियंता उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं। मांग की गई कि उनका स्थानांतरण किया जाए। धरना प्रदर्शन में सुनील श्रीवास्तव, सुरेंद्रमिश्र, विजेंद्र चौहान, प्रदीप राय, राकेश निषाद, सुनील राणा, राजेंद्र वर्मा, कुलदीप राणा, आर्यन शुक्ल, रमेश निषाद और कृष्ण अवस्थी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संवाद