सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि विश्वकर्मा सभा का एक-एक कार्यकर्ता जिले की आठों सीटों पर मेहनत कर वोट डलवाने में जुटेंगे।
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा भगवान की जयंती पर मुलायम सिंह ने अपने मुख्यमंत्री के कार्यकाल के दौरान सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसे बसपा सरकार ने निरस्त कर दिया। पूर्वमंत्री लालता प्रसाद निषाद ने कहा कि केवट, मल्लाह, धीमर, निषाद सहित 17 जातियों को सपा सरकार ने ही विशेष राहत दी है। बैठक की अध्यक्षता संतोष विश्वकर्मा ने की। बैठक में संतोष शर्मा, चंदन लाल, अन्नू वर्मा, रामनिवास निषाद, योगेंद्र सिंह बंटी, मनोज कुमार विश्वकर्मा, बालगोविंद शर्मा आदि शामिल रहे।