फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर निकाली जाएंगी पदयात्राएं 

Mon, 10 Apr 2017 11:38 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 हनुमान जयंती पर इस साल लखीमपुर शहर के अलावा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कीर्तनमयी पदयात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। शहर में सुभाष पार्क से सुबह छह बजे कीर्तनमयी पदयात्रा निकलकर और शहर से 10 किलोमीटर दूर सीतापुर रोड स्थित गुलरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर तक जाएगी। कीर्तनमयी पदयात्रा में श्रद्धालु केसरिया ध्वज और निशान आदि लेकर हनुमान जी के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे।
मितौली। कस्बे में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल पदयात्रा का आयोजन 11 अप्रैल को सुबह आठ बजे से किया जा रहा है। यह पदयात्रा ठाकुरद्वारा से शुरू होकर कस्बे के सभी मंदिरों से होते हुए पंचमुखी हनुमान मंदिर पर समाप्त होगी। पदयात्रा के लिए सोमवार को हनुमान भक्तों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। बाइक रैली ने कस्बे के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलरिया। मंगलवार को पड़रियातुला स्थित श्रीठाकुर जी मंदिर से हनुमानजी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह आठ बजे श्रीठाकुर जी मंदिर पड़रिया तुला से चलकर चौसंधे बाबा जिंदबाबा दरियाबाद लगभग 11 बजे पहुंचेगी और वहां लगभग एक घंटा रुककर 12 बजे वापस होकर श्रीबालाजी पावन धाम पड़रिया तुला करीब तीन बजे पहुंचेगी। जहां भंडारा होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें