फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान जयंती पर कीर्तनमयी पदयात्रा आज 

Thu, 21 Apr 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
हनुमान जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
जनजागरण यात्रा निकाल कर श्रद्धालुओं को किया आमंत्रित 
शहर के मुख्य मार्गों और चौराहों को सजाया गया 
हनुमान जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार की शाम को आयोजन मंडल के कार्यकर्ताओं ने शहर की मुख्य सड़कों पर बाइक से जनजागरण यात्रा निकाली और लोगों से कीर्तनमयी पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। हनुमान जयंती के मौके पर शहर की मुख्य सड़कों को सजाया गया है। 
हनुमान जयंती पर निकलने वाली कीर्तनमयी पदयात्रा को लेकर शहर के लोगों में भारी उत्साह है। लोग एक-दृूसरे से संपर्क कर पदयात्रा में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। आयोजक मंडल के सुधीर अग्रवाल ने बताया कि पदयात्रा शुक्रवार की सुबह छह बजे मारवाड़ी मंदिर के पास स्थित सुभाष पार्क से प्रारंभ होगी। इसके बाद सदर चौराहा, इमली चौराहा, मेला-मैदान, मेला रोड होते हुए ओवरब्रिज से एलआरपी चौराहा पहुंचेगी। इसके बाद पदयात्रा सीतापुर रोड के गुलरीपुरवा स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेगी। जहां दर्शन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा जाएगा। कीर्तनमयी पदयात्रा में सजीव झाकियां भी होंगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को जगह-जगह प्रसाद भी बांटा जाएगा। 
विज्ञापन


नहीं चलेंगी बसें, चार ठहराव स्थल बनाए गए 
इस बार पदयात्रियों को गुलरीपुरवा मंदिर से लखीमपुर तक लाने के लिए बसें नहीं चलाई जाएंगी। श्रद्धालुओं को पैदल ही वापस आना पड़ेगा। आयोजन समिति की ओर से पदयात्रियों के लिए गुलरीपुरवा से लेकर लखीमपुर के बीच तक चार ठहराव स्थल बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालुओं के लिए पानी पीने से लेकर आराम करने तक की पूरी व्यवस्था होगी। 
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स लगाई गई 
सदर कोतवाल संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि कीर्तनमयी पदयात्रा की सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। सुभाष पार्क से लेकर गुलरीपुरवा मंदिर तक पुलिस ने जगह-जगह पोस्ट बनाया गया है। उनके मुताबिक थाने की पुलिस फोर्स के साथ 10 एसओ, नौ चौकी इंचार्ज, 100 से अधिक सिपाही, महिला सिपाही और कई होमगार्ड्स लगाए गए हैं। इस दौरान पुलिस के अधिकारी पदयात्रा की अपडेट भी लेते रहेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें