फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी का बेरहमी से कत्ल: गला काटकर मारा... फिर बोरे में भरकर फेंका शव, मंजर देख कांप गई लोगों की रूह

Wed, 03 Dec 2025 09:04 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में हत्यारोपी सुहेल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मंगलवार को उसका अधजला शव बोरे में बंद मिला। शव की हालत देख लोगों की रूह कांप गई। सुहेल तीन माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। उसकी हत्या किसने की, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सुहेल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में तीन माह पहले जमानत पर जेल से छूटे ग्राम सरकारगढ़ निवासी सुहेल खान (23) का अधजला शव मंगलवार को हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम छितौनिया से कुछ दूरी पर मिला। शव बोरे में बंद था। उसके गले को किसी धारदार हथियार से रेता गया था। इसके बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सुहेल के पिता फारुख खान की कुछ वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी, तभी से वह अपने भाई शोएब खान के साथ गोला की वीरेंद्र नगर कॉलोनी में मकान बनाकर रहता था। वह अविवाहित था। परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात कुछ युवक सुहेल को घर से बुला ले गए थे। उन्होंने रात में ही रंजिशन उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और उसका शव बोरे में भरकर हैदराबाद थाना क्षेत्र में ग्राम कैथोला से छतौनिया जाने वाले मार्ग पर खंदक में फेंककर जला दिया।

मृतक के भाई ने की शव की पहचान 
मौके पर पहुंची पुलिस पहले तो शव की पहचान कराने में लगी रही। बाद में मृतक के भाई शोएब ने उसकी पहचान सुहेल खान के रूप में की, तब पुलिस ने शव सील कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रमेश तिवारी और थाना प्रभारी सुनील मलिक ने बताया कि 14 दिसंबर, 2024 को क्षेत्र के गांव नगला सलेमपुर निवासी उमेश वर्मा की हत्या की घटना में सुहेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी। हत्या में शामिल होने की वजह से पुलिस ने सुहेल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। इसके बाद वह जमानत पर बाहर आया था। मंगलवार को उसका अधजला शव मिला। 

एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि सुहेल की हत्या की गई है। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें