फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दिव्यांग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। मोहम्मदी-गोला मार्ग पर पिपरिया धनी कस्बे के सेठ मुन्नू लाल स्मारक विद्यालय के सामने अज्ञात ट्रक के सामने आया दिव्यांग युवक जख्मी हो गया। अस्पताल जिसे इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पड़रिया गांव के रहने वाले पैरों से दिव्यांग रामप्रकाश (40) पुत्र रामदयाल रविवार रात करीब 8:30 बजे सेठ मुन्नू लाल स्मारक विद्यालय के सामने अपनी ट्राईसकिल से सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पीछे आ रही बस भी रामप्रकाश के ऊपर से निकल गई। जिससे उनके सिर से काफी खून बह गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। रेहरिया पुलिस चौकी इंचार्ज मनीष पाठक घायल को लेकर सीएचसी जा रहे थे तभी गोमती मोड़ पर रामप्रकाश ने दम तोड़ दिया। बताते चलें रामप्रकाश काफी गरीब परिवार से थे। वह व उसकी मां अपने नाती के घर में रहते थे। इसकी खबर सुनते ही रामप्रकाश की मां रामदेवी व रामप्रकाश का भांजा महिपाल काफी सदमे में है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें