फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रंथ साहिब के अपमान पर फूटा गुस्सा

Tue, 27 Oct 2015 10:52 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब के अपमान की घटना से नाराज विभिन्न सिख संगठनों समेत सभी संप्रदायों और कई समाजसेवी संगठनों ने विरोध स्वरूप मौन जुलूस निकाला। इसके बाद सभी राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देने तहसील पहुंचे लेकिन यहां उनकी सही लोकेशन नहीं दी गई जिसके बाद स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया गया। एक घंटे बाद पहुंचे एसडीएम को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा गुरू सिंह सभा में एकत्र हुए सिख संगठनों, गुरुद्वारा कमेटियों समेत अन्य संप्रदायों के लोगों और समाजसेवी संगठनों ने पंजाब में मानवता के विपरीत श्री गुरुग्रंथ साहिब के अपमान पर रोष जताते हुए गुरुद्वारे से मौन जुलूस निकाला। इसकी अगुवाई गुरुद्वारा नानक पियाऊ के संत बाबा गुरनाम सिंह तथा कबीरगंज मल्लपुरी के बाबा सुरजन सिंह ने की। इसके बाद मौन जुलूस तहसील पहुंचा।
यहां  एसडीएम नहीं मिले तथा कर्मचारियों ने सही जानकारी नहीं दी। जिसके बाद जुलूस में शामिल लोग स्टेशन रोड पर बैठ गए। इससे आवागमन ठप हो गया और दोनों ओर जाम लग गया। तकरीबन घंटे बाद पहुंचे एसडीएम पीके सिंह को उन्होंने ज्ञापन सौंपा। जिसमें मामले की सीबीआई जांच कराने, श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का अपमान करने वालों को फांसी की सजा देने, घटनास्थल धरने पर बैठे गिरफ्तार लोगों  पर गोली चलाने का आदेश देने वालों को बर्खास्त कर सजा दिलाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

ये संगठन रहे शामिल
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा पलिया, गुरुद्वारा नानक पियाऊ महंगापुर, स्त्री सत्संग सभा पलिया, ऑल इंडिया सिख फाउंडेशन, जिला सिख सभा पलिया, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा खजुरिया, ऑल इंडिया टीटीएस ग्रुप पलिया, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मल्लपुरी कबीरगंज खजुरिया, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा खीरी, भगत सिंह मानव सेवा संस्थान पलिया, ट्रक यूनियन पलिया, गौसिया मस्जिद कमेटी पलिया, गुरुद्वारा नानक शाही भीरा, गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा संपूर्णानगर, गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा निघासन, मंदिर दरगाह कमेटी पलिया, मठिया मंदिर पलिया, मदरसा कादरिया रजविया रिक्खीपुरवा, पलिया बार एसोसिएशन पलिया, सेंक्चुरी सोशल क्लब पलिया, अग्रवाल सेवा समिति पलिया, रजा मस्जिद कमेटी पलिया, जामा मस्जिद कमेटी पलिया, नाजिमे आला नूरी मस्जिद, टाइगर कृषक क्लब, युवा कल्याण समिति, श्री बापू जी मित्र मंडल, श्री सुंदर कांड सेवा समिति, भीरा ट्रेड यूनियन, पलिया नगर व्यापार मंडल, अग्रवाल नवयुवक समिति, पलिया प्रेस क्लब, नगर व्यापार मंडल, बस यूनियन।
विज्ञापन

इस बार मनाएंगे काली दिवाली
घटना के विरोध में इस बार सिख संगत दिवाली नहीं मनाएगी और इसको काली दिवाली के रूप में मनाया जाएगा। यह फैसला मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें