होली में गुलाल से रंगने और रंगवाने का अपना अलग ही मजा है, लेकिन होली का गुलाल कहीं आप पर भारी न पड़ जाए इसके लिए गुलाल खरीदते समय आप सतर्क रहें।
मिलावटी गुलाल होली के रंग में भंग डाल सकता है, गुलाल में ऐसे तत्व मिले होते हैं, जो आपकी त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं। हर्बल गुलाल हल्का और चिकना होता है और पानी में नहीं घुलता एवं इसमें किसी प्रकार की चमक नहीं होती, जबकि मिलावटी गुलाल अधिक चमकीला होता है। यह पानी में बैठ जाता है और भारी होता है। हर्बल गुलाल 150 से 200 रुपये किलो की दर से मिलता है जबकि मिलावटी 40 से 50 रुपये प्रति किलो मिल जाते हैं। जानकार बताते हैं कि एक किलो हर्बल गुलाल की बिक्री पर सिर्फ चार या पांच रुपये मिलते हैं जबकि मिलावटी गुलाल पर 15 से 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से मुनाफा होता है।
बाजार में बिक रहा नुकसानदेह रंग
पलियाकलां/मूड़ासवारान। बाजार में इन दिनों नुकसानदेह रंग बिक रहा है। चिकित्सकों का कहना है कि जहां तक हो सके बाजार में बिक रहे सस्ते नुकसानदेह अबीर-गुलाल और रंग से बचें और रंग खेलने से पहले चेहरा और शरीर पर कोई अच्छी क्रीम अथवा लोशन लगा लें। रंग खेलने में किसी से जोर जबर्दस्ती भी न करें और दूसरे की आंख, कान, नाक आदि नाजुक अंगों पर रंग फेंकने से पूर्व सोचें। गाढ़ा हरा, काला, नीला, रंग खेलने से परहेज करें।
हर्बल गुलाल
यह बहुत हल्का और चिकना है इस गुलाल में चमक नहीं होती है इसमें सुगंध और स्वच्छता होती है। इसका रंग गाढ़ा होता है।
साधारण गुलाल
यह देखने में मैला होता है इसमें हानिकारक रंग मिले होते हैं इसमें रेत व बालू की मात्रा होती है। यह गुलाल भारी होता है।
असर-
हरा- कापर सल्फेट की मिलावट जिससे आंखों में जलन एलर्जी सूजन व अंधापन हो सकता है।
नीला-प्राश्यिन ब्ल्यू की मिलावट जिससे स्किन कैंसर हो सकता है।
सिल्वर-एल्मुनियम ब्रोमाइट की मिलावट जिससे त्वचा पर छाले पड़ने की आशंका होती है।