फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधवा के गाइडों ने ट्रेन यात्रियों को दी वन्यजीवों और परिंदों की जानकारी 

Fri, 09 Feb 2018 06:40 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
guides
विज्ञापन
दुधवा नेशनल पार्क में चल रहे बर्ड फेेस्टिवल के दौरान रेलवे विभाग ने नौ फरवरी से मैलानी सेे बेलरायां के बीच 52254 और 52251 ट्रेन को विशेष रेलगाड़ी के रूप में चलाने की घोषणा की थी। विशेष रेलगाड़ी का लुक देने के लिए वन विभाग को 52254 और 52251 ट्रेन में वन्य जीवों से संबंधित बैनर, पोस्टर लगाने और ट्रेन में गाइड की अनुमति रेल प्रशासन ने दी थी। जिसमें वन विभाग के गाइड यात्रियों को 11 तक ट्रेन में दुधवा पार्क की वनस्पतियों और वन्यजीवों के बारे में जानकारी देंगें।
विज्ञापन

पहले दिन गाइडों का दल यहां से मैैलानी-बहराइच पैसेंजर ट्रेन में रवाना हुआ। हालांकि यह ट्रेन विशेष ट्रेन की जगह आम दिनों की तरह ही दिखाई दी। ट्रेन में वन्य जीवों से संबंधित किसी प्रकार के बैैनर, पोस्टर नहीं लगाए गए। गाइड दल जरूर मैैलानी-बहराइच 52254 पैैसेंजर से मैैलानी से ट्र्ेन में सवार हुआ। प्रत्येक कोच में मौजूद गाइड ट्रेन के रास्ते में पड़ने वाले पार्क के जंगल में वन्य जीवों और वनस्पतियों की बाबत यात्रियों को विस्तृत जानकारी देते हुए बेलरायां स्टेशन तक गए और 52251 पैसेंजर से बेलरायां से शाम को वापस मैैलानी आए।
स्टेशन अधीक्षक राजेश गुप्ता ने बताया कि ट्रेन में गाइड के जाने की अनुमति रेल प्रशासन दे चुका था। गाइड के अलावा ट्रेन में वन्यजीवों से संबंधित बैनर लगाने की अनुमति भी थी। गाइड मैलानी से बेलरायां तक 52254 पैैसेंजर से जाकर बेलरायां से मैलानी तक 52251 पैसेंजर से वापस आएंगें और तीन दिनों तक यह कार्यक्रम इसी प्रकार चलेगा। पहले दिन गाइड रज्जब अली, गगन कुमार, शकील खान, रोहित सिंह, इमरान खान, महेंद्र कुमार, रामू कुमार आदि यहां ट्रेन में पार्क से संबंधित स्टेशनरी सहित सवार हुए और उन्होंने यात्रियों को बेेलरायां तक रास्ते में पड़ने पार्क के जंगल, वन्यजीवों और वनस्पतियों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें