फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिशु वर्ग विज्ञान में गुदरिया प्रथम, चंदन चौकी द्वितीय

Sun, 14 Sep 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मझगईं के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अति​थि। स्रोत स्कूल - फोटो : mathura
विज्ञापन
मझगईं। चंद्ररानी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित जनपदीय सांस्कृतिक महोत्सव और विज्ञान-गणित मेले में जिले के 11 स्कूलों के 95 छात्र और 61 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इसमें शिशु वर्ग विज्ञान में गुदरिया प्रथम, चंदन चौकी द्वितीय व बनवीरपुर ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

महोत्सव में सांस्कृतिक प्रश्न मंच, विज्ञान प्रदर्शनी, वैदिक गणित और पत्र वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चंद्ररानी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के छात्रों ने अधिकांश प्रश्न मंच प्रतियोगिताओं में पहला स्थान पाया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मझगईं प्रथम, गुदरिया द्वितीय व निघासन पतिया तीसरे स्थान पर रहा।
वैदिक गणित में मझगईं प्रथम, बम्हनपुर द्वितीय व गुदरिया ने तीसरा स्थान पाया। बाल वर्ग के विज्ञान में चंदनचौकी प्रथम, पतिया दूसरे व गुदरिया तीसरे स्थान पर रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मझगईं प्रथम, पतिया दूसरे व लुधौरी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

वैदिक गणित में मझगईं प्रथम, गुदरिया द्वितीय व निघासन तृतीय स्थान पर रहा। किशोर वर्ग के विज्ञान में तिकुनियां प्रथम, चंदनचौकी द्वितीय व पतिया तीसरे स्थान पर रहा। पलिया खंड शिक्षाधिकारी रमन सिंह और प्राथमिक शिक्षा के मास्टर ट्रेनर विवेकानंद ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन पलिया सीओ यादवेंद्र यादव, मझगईं थाना प्रभारी राजू राव व पलिया गन्ना समिति अध्यक्ष अभिषेक कुमार अवस्थी ने किया। बीडीओ सर्वेश कुमार तिवारी, संभाग निरीक्षक रणवीर, रमाकांत पांडेय, युनुस खान, प्रधान प्रतिनिधि नवीन पांडेय, जिला प्रमुख बलदेव कुमार, शांति, जगदीश, शंकर, वीरेंद्र, सर्वेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें