फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गुड्डू इलेवन संपूर्णानगर ने जीती खिताबी जंग

विज्ञापन
संपूर्णानगर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच जीतने वाली विजेता टीम। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। ग्रामसभा सिंगाही खुर्द की वृंदावन काॅलोनी में चल रहे लाल बहादुर शास्त्री फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मंगलवार को गुड्डू इलेवन संपूर्णानगर ने खिताब पर कब्जा जमाया। पेनल्टी शूट आउट के जरिये गुड्डू इलेवन ने ब्रदर्स इलेवन गोला को धूल चटा दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश राय, सिंगाही के प्रधान के प्रतिनिधि कुलविंदर सिंह और प्रेम बाजवा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद फुटबाल को किक मारकर फाइनल का शुभारंभ किया। पहले हाफ में गुड्डू इलेवन टीम ने 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। वहीं दूसरे हाफ में ब्रदर्स इलेवन गोला ने गोल कर मैच को 1-1 की बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया। 90 मिनट के खेल में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रहीं।
10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया गया, लेकिन फिर भी स्कोर बराबरी पर ही रहा। इसके बाद नतीजा पेनल्टी शूट आउट से निकाला गया। इसमें गुड्डू इलेवन संपूर्णानगर ने 4-3 से मैच जीतकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मौके पर विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। विजय अर्दली को मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार और गोला के मोनिस को मैन ऑफ द सीरीज पुरस्कार से नवाजा गया। निर्णायक की भूमिका वैभव श्रीवास्तव और सोनू ने निभाई। लाइनमैन मुजम्मिल व इमरान रहे। कमेंट्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह व स्कोरिंग तरुण शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें