लखीमपुर खीरी। एनसीसी ग्रुप मुख्यालय लखनऊ के ग्रुप कमांडर वीएसएम ने बुधवार को 26 यूपी बटालियन एनसीसी का दौरा किया। उन्होंने ओयल स्थित एसए फायरिंग रेंज में कैडेटों की फायरिंग का निरीक्षण किया और प्रशिक्षण, अनुशासन व फायरिंग ड्रिल की जानकारी ली।
विज्ञापन
इसके बाद ग्रुप कमांडर युवराज दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुंचे और कैडेटों से संवाद किया। उन्होंने एनसीसी प्रशिक्षण और विभिन्न गतिविधियों में उनकी भागीदारी की जानकारी ली।