फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: चार दिन से पानी में डूबी गोला की भारत भूषण कॉलोनी

Thu, 01 Oct 2026 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में हाईवे बाईपास के किनारे नाले पर हटाया जा रहा अतिक्रमण। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बाइपास किनारे भारत भूषण कॉलोनी और मथुरा नगर में चार दिन से जलभराव है। शुक्रवार, शनिवार और रविवार की बारिश के बाद निचले इलाकों में स्थिति बिगड़ गई। घरों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बिजली आपूर्ति भी चार दिन से बाधित है।
विज्ञापन

जलनिकासी बंद होने से लोगों ने प्रदर्शन कर पानी निकालने की मांग की। राजस्व निरीक्षक अरुणेश मिश्र और लेखपाल रमेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासन ने पुलिस के साथ नाले पर किए गए अतिक्रमण हटवाकर जलनिकासी के स्रोत खोलने शुरू किए हैं।
अलीगंज मार्ग स्थित ग्राम पंचायत पुनर्भू ग्रंट के मुख्य संपर्क मार्ग के किनारे कॉरिडोर निर्माण स्थल का मलबा डलवाया जा रहा है। इससे जलनिकासी बंद होने से मुख्य मार्ग और ग्राम पंचायत क्षेत्र में जलभराव बढ़ गया है।
विज्ञापन

-
राजस्व टीम को लगाकर जलनिकासी की व्यवस्था कराई जा रही है। जिन स्थानों पर अतिक्रमण है, उसे हटवाया गया है।
-युगांतर त्रिपाठी, एसडीएम गोला
-
भारत भूषण कॉलोनी में जलभराव के कारण करंट उतर सकता है। सुरक्षा की दृष्टि से विद्युत आपूर्ति बंद रखनी पड़ी है। एक से दो दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

-अजय कुमार यादव, एसडीओ, विद्युत वितरण खंड गोला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें