फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण डाक सेवक संघ: शफीक अध्यक्ष, चंद्रकांत मंत्री

Tue, 17 Mar 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
ग्रामीण डाक सेवक संघ के नव नियुक्त अध्यक्ष व मंत्री। स्रोत: संघ - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ खीरी डिवीजन का द्विवार्षिक अधिवेशन शहीद नसीरुद्दीन मेमोरियल हाॅल में आयोजित किया गया। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया।
विज्ञापन

चुनाव में मो. शफीक खां को अध्यक्ष, चंद्रकांत मिश्रा को मंत्री और खलीक अहमद को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा दिनेश कुमार शुक्ला, ओमकार सिंह और वसीक अहमद को उपाध्यक्ष बनाया गया।
अरुण कुमार और आरती मिश्रा को सहायक मंत्री तथा रामगोपाल और श्रद्धानंद मिश्रा को सहायक कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन मंत्री के रूप में आशिफ अली, अनुराग कुमार मिश्रा, आनंद मौर्या और इंद्रपाल सिंह को नामित किया गया, जबकि सतीश कुमार को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने अधीक्षक डाकघर खीरी मंडल से अनुरोध किया कि नई कार्यकारिणी के सभी सदस्यों को विभागीय नियमों के अनुसार ट्रेड यूनियन से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें