फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 13,722 उपभोक्ताओं ने कराई बुकिंग, 10,929 को मिला सिलिंडर

Tue, 17 Mar 2026 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता के दावों के बावजूद गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की भीड़ कम नहीं हो रही है। जनपद की 83 एजेंसियों से रोजाना 10 से 12 हजार सिलिंडरों का वितरण कराया जा रहा है, फिर भी एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। इसके पीछे गैस किल्लत की अफवाह को भी कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी अंजनी कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में 13,722 उपभोक्ताओं ने गैस बुकिंग कराई थी, जिनमें से 10,929 उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए। जिले में फिलहाल 21,658 सिलिंडर उपलब्ध हैं और लगातार गैस की आपूर्ति हो रही है। एजेंसियों की निगरानी भी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।
उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे घर से ही ऑनलाइन बुकिंग कराएं। बुकिंग के 72 घंटे के भीतर नियमानुसार गैस उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

-एजेंसी खुलने से पहले ही लग जाती है लाइन
जिले में तीन कंपनियों की कुल 83 गैस एजेंसियां हैं। कई एजेंसियों पर उपभोक्ता सुबह से ही लाइन लगाकर खड़े हो जाते हैं। एजेंसी खुलने के बाद उपभोक्ताओं को टोकन देकर नंबर के अनुसार बुलाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद लोग वहीं खड़े रहते हैं। इससे अन्य उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि, अन्य दिनों की तुलना में अब स्थिति में कुछ राहत बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें