फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ग्राम पंचायत सेक्रेटरी पर लगा 25 हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कई बार के आदेशों के बाद भी आवेदक को सूचनाएं नहीं देने पर राज्य सूचना आयोग ने धौरहरा ब्लॉक में तैनात पंचायत सेक्रेटरी कुलदीप वर्मा पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही सूचना आयुक्त शकुंतला गौतम ने इसे पंचायत सेक्रेटरी से व्यक्तिगत रूप से भरने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मालूम हो कि धौरहरा ब्लॉक के बम्हौरी ग्राम पंचायत में तैनात पंचायत सेक्रेटरी कुलदीप वर्मा के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता जयकरन और कई ग्रामीणों ने शिकायत की थी। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि के बाद ग्राम पंचायत बम्होरी में कारवाई के आदेश हुए थे, लेकिन सियासी रसूख के चलते मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया था।
इसके चलते आरटीआई अर्जी दाखिल करते हुए कई ग्रामीणों ने विकास कार्यों से जुड़े दस्तावेज़ मांगे थे, जिन्हें सीडीओ और डीपीआरओ के आदेश के बाद भी आवेदकों को नहीं दिया गया था। राज्य सूचना आयोग के आदेश के बाद भी सूचनाएं नहीं दी गईं। इस मामले में हाईकोर्ट में बहस के बाद सूचना आयुक्त शकुंतला गौतम ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही प्रतिदिन 250 रुपए का अलग से हर्जाना अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें