फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाधीनता दिवस पर शान से लहराया तिरंगा

Wed, 17 Aug 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
स्वतंत्रता ‌द‌िवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी सम्मानित, बच्चों ने निकाली प्रभातफेरी, हुए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन

जिले भर में स्वतंत्रता दिवस परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी अर्धसरकारी, सहकारी और शिक्षण संस्थाओं पर ध्वजारोहण किया गया। स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। ध्वजारोहण के बाद बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रात सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इस मौके पर सभी ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को याद किया। 
कलक्ट्रेट कार्यालय पर डीएम आकाशदीप ने, पुलिस लाइंस में एसपी अखिलेश चौरसिया ने, जिला पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष बंशीधर राज ने, नगर पालिका कार्यालय पर अध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने स्वतंत्रता सेनानी पूरन सिंह को शाल ओढ़ा कर उन्हें सम्मानित किया। एसपी ने पुलिस लाइंस में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया।  
विज्ञापन

एसएसबी तृतीय वाहिनी के मुख्यालय पर सेनानायक एसके शर्मा ने ध्वजारोहण किया। जवानों ने स्कूलों में जाकर मिठाइयां बांटीं। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद जफर अली नकवी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस मौके पर कांग्रेसजनों ने शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया। भारत संचार निगम लि. कार्यालय में जिला प्रबंधक अश्विनि कुमार ने पौधरोपण किया। उनके निर्देशन में मानसी स्वाधार गृह, महिला अल्पावास गृह में फल मिठाई और बिस्कुट आदि का वितरण किया।  
भगवानदीन आर्यकन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। प्रधानाचार्य अंजली श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। पं. दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि धर्मसभा इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य गोपाल जी सेठ ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारायण सिंह चौहान ने की। छात्रों ने मनमोहक  सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 
चंद्रशेखर आजाद डिग्री कॉलेज में कॉलेज प्रबंधक ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। महंत हरी सिंह निर्मल पब्लिक स्कूल में अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह शास्त्री ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इस्लामिया इंटर कॉलेज में प्रबंधक मशकूर हुसैन खां ने ध्वजारोहण किया। इनरव्हील क्लब ईदगाह स्थित जूनियर हाईस्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस दौरान बच्चों के बीच रंगारंग कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनरव्हील नवदिशा ने कांशीराम कॉलोनी में ध्वजारोहण कर आजादी का जश्न मनाया। बच्चों को पुरस्कृत किया। 
ऑल इंडिया युवा स्वर्णकार महासभा ने स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि आशा रस्तोगी और विशिष्ट अतिथि अमर फतेहपुरी रहे। प्राथमिक विद्यालय बिलरिया, मोहदियापुर के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली, प्रधानाध्यापकों ने ध्वजारोहण किया। 
मदरसा राबिया अहसनुल मदारिश हिदायतनगर में आजादी का जश्र मनाया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद जफर अली नकवी ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। 
हरीमाया इंटरनेशनल स्कूल में प्रबधक संजय गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। स्कूल के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाथम वैश्य धर्मशाला में समिति के सभापति वेद प्रकाश पितरिया ने ध्वजारोहण किया। केएयूके इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने प्रभातफेरी निकाली। डॉ. एसपी उस्मानी ने ध्वजारोहण किया। आदर्श मूक बधिर विद्यालय में प्रधानाचार्य राम दुलारे वर्मा ने ध्वजारोहण किया। 
--
डीएम ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन 
लखीमपुर-खीरी। राष्ट्रीय एकता और सौहार्द्र बढ़ाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन विलोबी हाल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम आकाश दीप और सीडीओ अमित सिंह बसंल की उपस्थिति में हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मन मोहक देश भक्ति से ओत प्रोत प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। डीएम आकाशदीप, सीडीओ अमित सिंह बंसल ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें