फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया में राज्यपाल का दौरा प्रस्तावित, तैयारियों में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अगले हफ्ते पलिया के दौरे पर आ रही हैं। राज्यपाल के आने की तिथि अभी तय नहीं है, लेकिन जिला प्रशासन अपने स्तर से तैयारियों में जुट गया है। राज्यपाल एक दिवसीय दौरे में थारू जनजातियों के लोगों के बीच रहेंगी।
विज्ञापन

पलिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत घुसकिया के मजरा बलेरा गांव में राज्यपाल की चौपाल प्रस्तावित है। राज्यपाल चौपाल में थारू जन जातियों के लोगों से संवाद करेंगी। उनके रहन-सहन, भोजन, सरकार से मिल रही सुविधाओं पर चर्चा करेंगी। अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करेंगी।
आदिवासी योजनाओं की समीक्षा करेंगी। इनके उत्थान के लिए अब तक कौन-कौन से प्रयास किए गए, कौन-कौन सी योजनाएं संचालित हो रही हैं। थारू महिलाएं कौन-कौन से उत्पाद तैयार करती हैं... आदि बिंदुओं की समीक्षा भी राज्यपाल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें