फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: थारू क्षेत्रों में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का पात्रों को दिलवाएं लाभ, राज्यपाल ने अफसरों को दिए निर्देश

Tue, 03 Jun 2025 08:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
अधिकारियों संग समीक्षा बैठक कर राज्यपाल ने दिए दिशा-निर्देश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जिले में दुधवा नेशनल पार्क के पर्यटन परिसर स्थित सभागार में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि थारू क्षेत्रों में शिविर लगाकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए अभियान चलाया जाए, ताकि क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के विकास के प्रयास हो सकें।

विज्ञापन


बैठक में सीएमओ ने बताया कि प्रसव सुविधाओं वाले डिलीवरी प्वाइंट्स की संख्या बढ़ाई जा रही है। थारू क्षेत्रों में छह उपकेंद्र संचालित हैं। 168 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया जा चुका है। राज्यपाल ने निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में आवश्यक होम्योपैथिक दवाएं उपलब्ध कराई जाएं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इनके उपयोग का प्रशिक्षण दिया जाए। बैठक में राज्यपाल ने बीएसए से जिले में संचालित 31 पीएम श्री विद्यालयों की भी जानकारी हासिल की और नामांकन प्रक्रिया की प्रगति जानी।

सीडीओ अभिषेक कुमार ने मिशन मैदान नामक जिला प्रशासन की अभिनव पहल के बारे में बताया। राज्यपाल ने स्वास्थ्य व पुस्तकालय सुविधाओं से जोड़ने का सुझाव दिया। दुधवा टाइगर रिजर्व के डीडी डॉ. रंगाराजू टी ने वन विभाग की प्रस्तुति दी। राज्यपाल ने इसके बाद रेड क्रॉस के पदाधिकारियों संग बैठक की, जिसमें मानवीय सेवा परंपरा की सराहना करते हुए संकट व आपदा की घड़ी में रेड क्राॅस की भूमिका को प्रेरणास्पद बताया।
विज्ञापन


साथ ही संस्था के नियमित रूप से लोगों की सहायता, दवाओं की उपलब्धता, रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रमों की भी सराहना की। इस दौरान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल, सीडीओ अभिषेक कुमार, दुधवा के डीडी डाॅ. रंगाराजू टी, डीएफओ सौरीष सहाय, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें