फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 11 घंटे लेट आई कोलकाता-लालकुआं समर स्पेशल

Mon, 02 Jun 2025 11:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। कोलकाता-लालकुआं समर स्पेशल ट्रेन रविवार को 11 घंटे देरी से पहुंची। रेलवे ने ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा के लिए समर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन (05059) का संचालन शुरू किया है। यह ट्रेन रविवार को अपने निर्धारित समय सुबह दस बजे के बजाय रात 11 बजे पहुंची। वहीं, ट्रेन नंबर 15009 गोरखपुर-पीलीभीत एक्सप्रेस सोमवार को दो घंटे देरी से 1:25 पर पहुंची। इस ट्रेन के आने का निर्धारित समय पूर्वाह्न 11:25 बजे है। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस ट्रेन से यहां आकर अधिकांश यात्री बसों से पलिया, भीरा, संपूर्णानगर, खजुरिया आदि के लिए रवाना होते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें