फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: दो दिवसीय भ्रमण पर खीरी पहुंचीं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, दुधवा में जंगल सफारी का लिया आनंद

Mon, 02 Jun 2025 08:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को लखीमपुर खीरी पहुंचीं। उन्होंने पहले दिन दुधवा में जंगल सफारी की। मंगलवार को चंदनचौकी क्षेत्र में होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी। 
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर डीएम और एसपी ने किया राज्यपाल का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सोमवार को अपराह्न तीन बजकर दस मिनट पर राजकीय हेलीकॉप्टर से पलिया की हवाई पट्टी पर उतरीं। यहां से राज्यपाल सीधे दुधवा के लिए रवाना हुईं। इससे पूर्व हवाई पट्टी पर राज्यपाल का डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल व एसपी संकल्प शर्मा ने पुष्प भेंट कर स्वागत किया।

विज्ञापन


राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का यहां दो बजे आने का प्रोटोकॉल था। करीब एक घंटा विलंब से यहां आने के बाद राज्यपाल ने दुधवा पहुंचकर विश्राम किया और फिर शाम की शिफ्ट में जंगल सफारी भी की। इससे पूर्व हवाई पट्टी पर राज्यपाल का स्वागत किए जाने के दौरान सीडीओ अभिषेक कुमार, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एएसपी प्रकाश कुमार, पलिया एसडीएम रत्नाकर मिश्रा, तहसीलदार आरती यादव समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

चंदनचौकी क्षेत्र में मंगलवार को होंगे कार्यक्रम
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मंगलवार को चंदनचौकी क्षेत्र के बलेरा प्राथमिक स्कूल में कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद दुधवा में अधिकारियों संग बैठक भी करेंगी। बलेरा में मंगलवार को वह हस्तशिल्प कला केंद्र का जायजा लेंगी और उसके बाद प्राथमिक स्कूल में थारू छात्राओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल द्वारा स्वास्थ्य व आंगनबाड़ी विभाग के लाभार्थियों में किटों का वितरण भी किया जाएगा। दोपहर एक बजे दुधवा के पर्यटन परिसर में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ वार्ता व समीक्षा बैठक के बाद राज्यपाल रेड क्रॉस सोसायटी के साथ बैठक करेंगी। दुधवा में रात्रि विश्राम के बाद राज्यपाल बुधवार की सुबह पीलीभीत के लिए रवाना हो जाएंगीं।

चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस
राज्यपाल की सुरक्षा को लेकर पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही और हवाई पट्टी जाने वाले मार्ग पर बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों को पहले ही रोका गया। राज्यपाल के काफिले के जाने के बाद ही वाहनों को जाने दिया गया। जिसके चलते करीब आधा घंटा तक वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें