परिषदीय स्कूलों के बंद किए जाने के आदेश के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता।
लखीमपुर खीरी। प्राइमरी विद्यालयों को विलय करने के आदेश के खिलाफ बृहस्पतिवार को शहर के आंबेडकर में कांग्रेस पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। बाद में सभी कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर डीएम कार्यालय पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि सरकार ग्रामीण व गरीब बच्चों की शिक्षा से खिलवाड़ करना बंद करे। बंद किए गए विद्यालय अति शीघ्र चालू किए जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 5000 प्राइमरी व जूनियर विद्यालयों को विलय करने का जो निर्णय लिया है, जो छात्र, युवा, बेरोजगार विरोधी है। जब तक उत्तर प्रदेश सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती तो कांग्रेस जन आंदोलन को और तेज करेंगे। पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने कहा कि जनता के हितों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ेगी, छात्रों, युवाओं, बेरोजगारों की अनदेखी कर रही है सरकार, कांग्रेस पार्टी आर पार की लड़ाई लड़ेगी। अध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने का कार्य जारी रहेगा।
कैप्टन मोनिस अली नकवी, दीपक बाजपेई, रईस अहमद उस्मानी, मोहन चंद्र उप्रेती, नवाज खान , केके मिश्रा माैजूद रहे।