फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी क्रय केंद्र पर गेहूं बेच कर मुसीबत में फंसे किसान

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
गेहूं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भुगतान के लिए डिप्टी आरएमओ से लगाई गुहार
विज्ञापन

गोला में 17 किसानों का 43 लाख फसने का मामला
गोला गोकर्णनाथ स्थित मंडी में मार्केटिंग के एक क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले 17 किसानों का भुगतान फसने के मामले में किसानों को अभी भी राहत नहीं मिली है। किसान अधिकारियों से लेकर रुपये हड़पने वाले आढ़ती और हैंडलर के चक्कर काटने को विवश हैं, क्योंकि अधिकारियों के निर्देशों पर भी तय समय सीमा में भुगतान नहीं हुआ है। पीड़ित किसानों ने शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ कौशल देव से मिलकर गुहार लगाई हैै। 
विज्ञापन

गोला मंडी स्थित मार्केटिंग के क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने वाले 17 किसानों का 43 लाख रुपये कीमत का गेहूं आढ़ती और हैंडलर (ठेकेदार) ने मिलकर हड़प लिया था। इस मामले की शिकायत डीएम से हुई, जिसके बाद डिप्टी आरएमओ ने मौके पर जाकर जांच की थी। जांच में नियम विरुद्ध खरीद करने का मामला पाया गया, जिसमें क्रय केंद्र पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। इस केंद्र से आढ़ती सलीम और हैंडलर रिंकू शुक्ला ने 17 किसानों का गेहूं गायब कर बाजार में बेच दिया था। लिहाजा डिप्टी आरएमओ ने दोनों आरोपियों को चेतावनी देते हुए जल्द भुगतान के आदेश दिए थे, लेकिन 30 जून के बाद से भुगतान नहीं किया है। शुक्रवार को अग्गरखुर्द निवासी किसान सतवेंदर सिंह, जसमेल सिंह, रामनेरश प्रधान, बक्सीस सिंह और मुडिय़ा मिश्र निवासी सौदागर सिंह फौजी ने डिप्टी आरएमओ कौशल देव से मिलकर एक बार फिर गुहार लगाई हैै। इन पांच किसानों का पांच लाख 32 हजार रुपया ठेकेदार के पास फसा है। डिप्टी आरएमओ ने बताया कि दोनों आरोपियों पर जल्द भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि शीघ्र भुगतान नहीं हुआ, तो दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें