फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन की योजना से तहसीलदार बेखबर

Sun, 05 Jul 2015 11:47 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल अभियान योजना के तहत डीएम ने 19 जून को जिले के सभी एसडीएम को पत्र भेजकर स्टेडियम के लिए जमीन देने के प्रस्ताव मांगे थे। तहसील के ग्राम गोला बाहर में स्टेडियम के लिए जमीन आरक्षित है। फिर भी तहसील प्रशासन ने प्रस्ताव नहीं भेजा है। इस बारे में तहसीलदार ने डीएम के आदेश की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि राजीव गांधी खेल अभियान योजना एक अप्रैल 2014 से लागू है। योजना के तहत सभी ब्लाकों में एक करोड़ 60 लाख रुपये की लागत से खेल उपकरणों के साथ स्टेडियम का निर्माण होना है। एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद तहसील अधिकारियों ने जमीन का प्रस्ताव नहीं भेजा। लिहाजा डीएम किंजल सिंह ने 19 जून को पत्र भेजकर सभी एसडीएम को तत्काल प्रस्ताव देने का आदेश दिया था, लेकिन अब तक प्रस्ताव नहीं भेजा गया है। इस तहसील के विकास खंड कुंभी गोला के ग्राम गोला बाहर में 26 साल पहले तत्कालीन डीएम अनिल स्वरूप ने चकबंदी विभाग को गोला बाहर ग्राम सभा में स्टेडियम के लिए भूमि आरक्षित करने का आदेश दिया था, जिस पर चकबंदी विभाग ने गाटा संख्या 2573/2.857 हेक्टेयर भूमि खेलकूद स्टेडियम के लिए सुरक्षित कर दी थी। इसके बावजूद तहसील अधिकारियों ने एक साल तक तो कोई प्रस्ताव नहीं भेजा है।
तहसीलदार अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि डीएम द्वारा स्टेडियम के लिए भूमि का प्रस्ताव मांगे जाने की कोई जानकारी नहीं है, इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें